हरदा13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वक्फ मस्जिद अन्नापुरा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार काे एसपी से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पर मस्जिद कमेटी का हिसाब न देने और वक्फ बाेर्ड द्वारा गठित कमेटी की षडयंत्र पूर्वक झूठी एफआईआर दर्ज कराने के मामले में खात्मा करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कमेटी के अयाज बेग, इरफान हुसैन, शहबाज खान, इशाक खां ने एसपी काे बताया कि 23 मार्च 2020 से कमेटी के मनोनीत पदाधिकारियों के रुप में काम कर रहे हैं। वर्तमान कमेटी अध्यक्ष काे चार्ज व हिसाब नहीं दिया। जिसकी एसडीएम काे शिकायत की। तब तहसीलदार ने 6 जून 2020 काे कार्रवाई कर पंचनामा बनाकर मस्जिद की चाबी दिलाई। तभी से उन्हें परेशान किया जा रहा है। एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का विश्वास दिलाया।