- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Corona: Indore Coronavirus Cases Today Update | 500 People Found Infected Today As Corona Cases Increased To 24006 In Madhya Pradesh Indore City
इंदौर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने चौराहे पर लोगों को मास्क का वितरण किया।
- संक्रमितों की संख्या 24006 हुई, अब तक 565 की जान गई, 18844 लोग ठीक होकर लौटे
- जिले में अब तक 2 लाख 99 हजार 57 सैंपल टेस्ट किए गए, अभी भी 4597 एक्टिव मरीज
इंदौर में मंगलवार रात एक बार फिर से पौने 500 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। रात में 3347 टेस्ट सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 482 नए मामले मिले, जबकि 7 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 24006 हो गई है, जबकि कुल मृतक 565 हो गए हैं। हालांकि 18844 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों का है। जिले में अभी 4597 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक 2 लाख 99 हजार 57 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सितंबर के 29 दिनों में 10756 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 166 की मौत हुई है।
विजय नगर में 22 संक्रमित, नंदा नगर में भी 12 मरीज मिले
देर रात 233 क्षेत्रों में 482 संक्रमित सामने आए। इनमें से 4 ऐसे क्षेत्र रहे जहां पर पहली बार संक्रमण पहुंचा। इनमें सीबीएम विस्टा और पारसी काॅलोनी में 4-4 मरीज मिले, जबकि श्री बृज धाम सिटी और कलारिया में 1-1 में संक्रमण नजर आया। सबसे ज्यादा संक्रमण विजय नगर में नंदा नगर में सामने आया। विजय नगर में 22 तो नंदानगर में 12 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा पारसी मोहल्ला, मुरई मोहल्ला, छावनी में 9, खातीवाल टैंक, सुखलिया, सतगुरु माया, सतगुरु गोयल रेसिडेंसी, दर्शन रेसिडेंसी, प्रेम शांति बिल्डिंग और न्यू पलासिया में 7 संक्रमित मिले हैं।
न्यू पुलिस लाइन में भी पहुंचा संक्रमण, 6 संक्रमित मिले
काेरोना की चपेट में लगातार पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार न्यू पुलिस लाइन में 6 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पलसीकर कॉलोनी और आरएनटी मार्ग में भी 6-6 मरीज सामने आए हैं। सुदामा नगर, यश प्राइड, एमओजी लाइन, स्कीम नंबर 71, मनोरमागंज, सिल्वर स्प्रिंग, तलावली चांदा और सांघी कॉलोनी में 5-5 तो स्नेहलतागंज, अनूप नगर, कंचन बाग, त्रिवेणी कॉलोनी, साधु वासवानी नगर, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर – 136, संगम नगर, प्रकाश नगर, गिरधर नगर, गीता भवन, गुलाब बाग कॉलोनी, श्याम नगर, श्री राम नगर धार नाका महू, बैकुंठ नगर और चंद्र लोक कॉलोनी में 4-4 मरीज मिले हैं।
अब तक का हाल
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 सितंबर | 243 | 04 |
2 सितंबर | 259 | 04 |
3 सितंबर | 279 | 05 |
4 सितंबर | 284 | 04 |
5 सितंबर | 276 | 03 |
6 सितंबर | 279 | 03 |
7 सितंबर | 295 | 06 |
8 सितंबर | 287 | 05 |
9 सितंबर | 312 | 05 |
10 सितंबर | 326 | 06 |
11 सितंबर | 341 | 07 |
12 सितंबर | 351 | 07 |
13 सितंबर | 379 | 05 |
14 सितंबर | 386 | 04 |
15 सितंबर | 393 | 06 |
16 सितंबर | 381 | 06 |
17 सितंबर | 396 | 06 |
18 सितंबर | 408 | 07 |
19 सितंबर | 393 | 07 |
20 सितंबर | 419 | 06 |
21 सितंबर | 446 | 04 |
22 सितंबर | 451 | 07 |
23 सितंबर | 414 | 08 |
24 सितंबर | 436 | 07 |
25 सितंबर | 445 | 07 |
26 सितंबर | 478 | 07 |
27 सितंबर | 468 | 06 |
28 सितंबर | 449 | 07 |
29 सितंबर | 482 | 07 |