इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला ने बताया कि वह आरोपी के घर खाना बनाने का काम करती है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- महिला बोली – विरोध किया और मैडम को बताने का कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
बाणगंगा थाने में एक महिला ने स्कूल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह आरोपी के घर का काम करने गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ हरकत की है। वहीं, बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बाणगंगा पुलिस ने 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि आरोपी का एक स्कूल का संचालक है। महिला आरोपी के घर खाना बनाने का काम करती है। महिला ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी ने फरियादी को चाय बनाने के लिए बुलाया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया और कहा कि वह मैडम को बता देगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
पढ़ाई कर रही 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़
वहीं, एक अन्य मामले में 13 साल की छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विधान राजपूत ने उनकी बेटी से अश्लील हरकत की है। आरोपी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। घटना के वक्त छात्रा अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा।