Kushwaha Samaj submitted a memorandum against the shooting and killing of a young man in the police station | कुशवाहा समाज ने थाने में युवक की गोली मार हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Kushwaha Samaj submitted a memorandum against the shooting and killing of a young man in the police station | कुशवाहा समाज ने थाने में युवक की गोली मार हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन

दतिया18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रांतीय कुशवाहा समाज ने सतना जिले में थाने के अंदर राजपति कुशवाहा को थानेदार द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी जोशी को राज्यपाल के नाम सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सतना जिला अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा राजपति कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आरोपी थाना प्रभारी विक्रम पाठक एवं उनके सहयोगियों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज एवं मृतक की बेटी को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष संगम कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, रोहित कुशवाह, यशपाल, रवि कुशवाह, दीपक कुशवाह, पंकज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, नवल सिंह, पवन कुशवाह, रामलाल कुशवाहा, जीतू कुशवाह आदि शामिल रहे।

Source link