Number of Korena infected in rural areas, rules not being followed | ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही कोराेना संक्रमितों की संख्या, नियमों का नहीं हो रहा पालन

Number of Korena infected in rural areas, rules not being followed | ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही कोराेना संक्रमितों की संख्या, नियमों का नहीं हो रहा पालन


खरगोन9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कोविड सेंटर पर 7 मरीज शहर व 3 ग्रामीण के भर्ती

शहर क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोराेना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों दहशत है। इसके बाद प्रशासन से जारी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। शहर के कोविड केयर सेंटर पर वर्तमान में 7 मरीज शहरी व 3 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के भर्ती है। एक दिन पहले ही 4 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के डिस्चार्ज हुए है। मंगलवार को बासवा गांव में एक व्यक्ति पॉजिटीव मिला है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड केयर सेंटर पर भर्ती किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार केस बढ़ने का कारण कोरोना से बचाव के जारी नियमों का पालन नहीं होना है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों व अन्य स्थानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. हंसा पाटीदार ने बताया पिछले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में मरीज निकल रहे हैं लेकिन शहर में भी जागरुकता के अभाव में कोरोना का संक्रमण फैलना कम नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आ रहे लोग बिना मास्क के ही बाजार में आ रहे हैं। जो गलत है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता फैलाना जरुरी है। कलेक्टर ने पिछले दिनों आदेश जारी कर सरपंच व सचिवों को ग्रामीण क्षेत्र में बिना मास्क लगाकर घूमने वालों पर कार्रवाई कर चालान काटने के निर्देश दिए थे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी आदेश का पालन नहीं हो रहा है। शहर से लगे बासवा गांव में पंचायत ने अभी तक एक भी ग्रामीण का चालान नहीं बनाया है। न ही गांव में लोगों को जागरुक कर कार्रवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में कार्रवाई को लेकर कोई डर नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में कंटेनमेंट क्षेत्र के नाम पर भी बैरिकेड के स्थान पर मात्र रस्सी का ही उपयोग किया जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों में डर बना हुआ है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरुक करने की आवश्यकता है।

राशन दुकानों और अन्य स्थानों पर लग रही भीड़

तस्वीर शहर से ग्राम बासवा स्थित सहकारी संस्था की है। यहां राशन लेने आने वाले ग्रामीणों में एक ने भी मास्क नहीं लगाया। बासवा सहित भानबरड़ व अन्य गांवों में ग्रामीण राशन लेने के लिए लंबी कतार लगाए हुए है। यहां न तो लोग मास्क पहने है नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। वहीं गांव की होटलों, चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। जिससे अब कोराेना संक्रमण का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई दे रहा है।

करही : 50 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

करही | नगर में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही आसपास के गांवों में भी कोरोना पैर पसारने लगा है। मंगलवार को नगर में 4 मरीजों के निकलने से आंकड़ा 50 पर पहुंच गया है। जुलाई से 29 सितंबर तक 50 कोरोना संक्रमण के मरीज हो चुके हैं। जहां एक ओर स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर जनजागरूकता करने का काम किया जा रहा है। वहीं अधिकांश लोग शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। नगर में भी नगर परिषद, पुलिस द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर भी लगातार चालानी कार्रवाई कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में नगर की एक 18 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय एक पुरुष व 44 वर्षीय एक पुरुष पॉजिटीव आए है। दोनों युवतियों को घर में ही होम अाइसाेलेट किया। वहीं दोनों पुरुषों को महेश्वर कोविड सेंटर भेजा गया है।



Source link