दतिया17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भांडेर में कांग्रेस की आमसभा।
- कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मान समारोह और भाजपा की बैठक होती रही आयोजित
उप चुनाव को लेकर मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे से 2 बजे के बीच चुनावी आचार संहिता लग गई। आचार संहिता लगने के दो घंटे बाद भी भांडेर विस सीट पर राजनीतिक आयोजन होते रहे। भांडेर एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द माहौर कहते हैं कि उन्हें दोपहर 3 बजे के बाद जैसे ही कार्यक्रमों की सूचना मिली तो मौके पर तहसीलदार को भेजा और कार्यक्रम रुकवाए।
मंगलवार को कांग्रेस ने जहां संस्कृति गार्डन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह रखा था, वहीं भाजपा ने सेक्टर व मंडल प्रभारियों की बैठक। कांग्रेस के सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के साथ सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह शामिल हुए थे। पूर्व निर्धारित दोनों की कार्यक्रमों के शुरू होने का समय दोपहर 12 बजे था।
लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद यह कार्यक्रम शुरू हो सके। कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से 4 बजे तक चले। लेकिन प्रशासन को इनकी भनक तक नहीं लग सकी। जबकि निर्वाचन आयोग ने दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया था। उसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई थी। बावजूद इसके आचार संहिता के बीच ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ यह कार्यक्रम आयोजित होते रहे।
प्रशासन ने आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर बैनर हटाना तो शुरू कर दिए थे, लेकिन इन कार्यक्रमों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। दैनिक भास्कर संवाददाता साढ़े तीन बजे कांग्रेस के कार्यक्रम में मौजूद था, उसे बंद कराने वहां कोई नहीं पहुंचा। कार्यक्रम चल रहा था। पौने चार बजे भास्कर संवाददाता भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचा तो कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। लेकिन पदाधिकारियों सहित कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे तो कुछ जा रहे थे।