Sachin Tendulkar remembers 1992 world cup after Sanju Samson brillant catch | सैमसन ने लिया शानदार कैच, सचिन तेंदुलकर को याद आया 1992 वर्ल्ड कप

Sachin Tendulkar remembers 1992 world cup after Sanju Samson brillant catch | सैमसन ने लिया शानदार कैच, सचिन तेंदुलकर को याद आया 1992 वर्ल्ड कप


दुबई: आईपीएल (IPL 2020) का 12वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए और राजस्थान के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा.

इस सीजन में राजस्थान की ओर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार प्रदर्शन किया है हालाकिं आज के मैच में वो बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन उन्होंने शानदार कैच लेकर फील्डिंग से भी सबको अपना मुरीद बना लिया है.

केकआर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में संजू सैमसन ने टॉम करन (Tom Curran) की गेंद पर पैट कमिंस (Pat Cummins) को अपना शिकार बनाया. कमिंस ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला जहां संजू सैमसन मौजूद थे और बेहद ही शानदार तरीके से उन्होंने ये कैच लपका. इस कैच के दौरान संजू को सर में दर्द का भी एहसास हुआ.

संजू सैमसन के इस शानदार कैच ने दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को भी अपना मुरीद बना लिया है. इतनी ही नहीं इस कैच के बाद सचिन को 1992 विर्ल्ड कप भी याद आ गया. सचिन ने ट्वीटर पर सैमसन के इस कैच की तारीफ की और साथ ही बताया की 1992 विश्व कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने भी ऐसा कैच लपका था.

 

सचिन ने ट्वीटर पर संजू सैमसन की तारीफ कर लिखा, ‘ मुझे पता है कि जब आपका सर ग्राउंड में लगाता है तो कितनी दर्द होता है. 1992 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलते हुए मैंने भी ऐसा कैच पकड़ा था जब मुझे इसका एहसास हुआ था’.

 

बता दें कि इस सीजन में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स को दो मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन केकेआर के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों में 8 रन बना कर आउट हो गए.

Video-





Source link