Accused of Hathras murder and gang rape case hanged | हाथरस हत्या और गैंगरेप मामले के आरोपियों को मिले फाँसी

Accused of Hathras murder and gang rape case hanged | हाथरस हत्या और गैंगरेप मामले के आरोपियों को मिले फाँसी


जबलपुर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के हाथरस में 19 वर्षीय युवती की गैंगरेप के बाद की गई हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के कई इलाकों में बसपा समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन किए। केन्द्र और यूपी सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सभी को फाँसी देने की माँग की।

बसपा ने किया प्रदर्शन- बहुजन समाज पार्टी ने घंटाघर ओमती चौक पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। बसपा ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को तत्काल फाँसी देने के साथ दोषी पुलिस अफसरों के निलंबन की भी माँग की। ज्ञापन सौंपते समय सेठ बालकिशन, राकेश चौधरी, लखन अहिरवार, राकेश समुन्द्रे, राकेश चक्रवर्ती, ईश्वरी बौद्ध मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार को मिले 50 लाख की आर्थिक मदद- बाल्मीकि समाज के राजेश पदम, चमनलाल दोहरे, राजेन्द्र पदम, मुकेश धौलपुरी, श्याम मट्टू, सनी, आशा करोसिया, लक्ष्मी देवी व अन्य ने घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए माँग की है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद दी जाए।

अनुसूचित जाति युवजन ने दी श्रद्धांजलि- हाथरस गैंगरेप और हत्या को लेकर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन के महेश प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र बाल्मीकि, अनिल गुहेरिया, रमेश बोहित, महेश कटारे व अन्य ने रांझी व्हीकल तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए मृत युवती को श्रद्धांजलि दी।



Source link