BHOPAL : अगर खुले में शौच की तो रोको-टोको टीम बजा देगी सीटी… | bhopal – News in Hindi

BHOPAL : अगर खुले में शौच की तो रोको-टोको टीम बजा देगी सीटी… | bhopal – News in Hindi


प्लास्टिक बैग्स का उपयोग करने पर भी कार्रवाई की जाएगी.

इस रोको टोको अभियान में बाजारों को प्लास्टिक मुक्त (Plastic free) करने का भी प्लान है. प्लास्टिक बैग्स का उपयोग करने वालों से स्पॉट फाइन (Fine) वसूला जाएगा.

भोपाल. भोपाल में भी गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) से रोको-टोको अभियान शुरू होने जा रहा है. इसमें खुले में शौच करने वालों को वहीं टोक कर ऐसा करने से मना किया जाएगा. सीटी बजाकर खुले में शौच और यूरिन करने से रोका जाएगा. दुकानदारों को शपथ (Oath) दिलायी जाएगी कि वो खुले में कूड़ा-करकट न फेंके. इस मुहिम में प्लास्टिक भी निशाने पर है.

सर्वेक्षण 2021 के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती से शहर में रोको-टोको अभियान शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं. पूरे एक सप्ताह तक निगम का स्वास्थ्य विभाग बाजारों में कार्यक्रम करेगा. स्वच्छता में भागीदार बनने के लिए दुकानदारों को स्वच्छग्रही नियुक्त किया जाएगा. निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने इस अभियान की गाइडलाइन जारी की. उन्होंने अपनी टीम से साफ शब्दों में कहा है कि शहर के हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ना है.

खुले में शौच और यूरिन दोनों पर मनाही
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित इलाकों के प्रभारी अधिकारी अपने-अपने इलाकों में रोको-टोको अभियान चलाएंगे. इसमें लोगों को खुले में शौच करने से रोकेंगे. कहीं ओपन यूरिनल पॉइंट है तो उसे खत्म कराया जाएगा और नजदीकी पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी. हर दस दुकानदारों में से एक को स्वच्छाग्रही नियुक्त किया जाएगा. यह स्वच्छाग्रही अपने आसपास के दुकानदारों को गंदगी करने से रोकेगा.

प्लास्टिक मुक्त समाज
इस रोको टोको अभियान में बाजारों को प्लास्टिक मुक्त करने का भी प्लान है. प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से स्पॉट फाइन वसूला जाएगा. दुकानदारों को समझाया जाएगी कि वो कूड़ेदान में ही कचरा फेंके. इस अभियान में कितने लोग जुड़े, उनकी जानकारी इकट्ठी कर उनकी लिस्ट बनायी जाएगी. खुले में शौच करने वालों को समझाएगी, अगर नहीं मानें तो फिर कार्रवाई की जाएगी. अगर लेबर खुले में शौच करेंगे तो ठेकेदार पर जुर्माना ठोका जाएगा.





Source link