Committees unhappy over limiting Durga statue and pandal size, memorandum given | दुर्गा प्रतिमा व पंडाल का साइज सीमित करने से समितियां नाखुश, दिया ज्ञापन

Committees unhappy over limiting Durga statue and pandal size, memorandum given | दुर्गा प्रतिमा व पंडाल का साइज सीमित करने से समितियां नाखुश, दिया ज्ञापन

श्योपुर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

काेराेनाकाल में 17 अक्टूबर से प्रारंभ हाेने वाले शारदीय नवरात्र पर्व के लिए शासन की अाेर से जारी गाइड लाइन में 6 फीट की दुर्गा प्रतिमा अाैर 10 फीट पंडाल का साइज रखने से नवरात्र उत्सव समितियां नाखुश हैं। हिंदू संगठनाें ने बुधवार काे बड़ाैदा में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार काे साैंपा। इसमें दुर्गा उत्सव के अायाेजन की गाइड लाइन की शर्तें शिथिल करके भव्य पंडाल सजाने अाैर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की छूट दिए जाने की मांग रखी गई है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक संजू शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश शर्मा, उपाध्यक्ष भोजराज वैष्णव, मंत्री उमेश सोनी, सुनील महौर, मुकेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Source link