During festive season, 2% NAPA fee will be reduced on registry, benefit in buying property on festivals like Navratri, Diwali, Devuthani Ekadashi etc. | त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री पर 2 % नपा शुल्क कम लगेगा,नवरात्र, दीवाली, देवउठनी एकादशी आदि त्योहारों पर संपत्ति खरीदने में फायदा

During festive season, 2% NAPA fee will be reduced on registry, benefit in buying property on festivals like Navratri, Diwali, Devuthani Ekadashi etc. | त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री पर 2 % नपा शुल्क कम लगेगा,नवरात्र, दीवाली, देवउठनी एकादशी आदि त्योहारों पर संपत्ति खरीदने में फायदा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Sheour
  • During Festive Season, 2% NAPA Fee Will Be Reduced On Registry, Benefit In Buying Property On Festivals Like Navratri, Diwali, Devuthani Ekadashi Etc.

श्योपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पितृपक्ष के बाद से शुरू हुए पुरुषोत्तम मास, नवरात्र, दिवाली, देवउठनी एकादशी आदि त्योहारी सीजन में संपत्ति खरीद फरोख्त का अच्छा अवसर है। नगरीय सीमा में रजिस्ट्री कराने पर अब नपा शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। यानी दो प्रतिशत नपा शुल्क कम लगेगा। अभी नपा शुल्क 3 प्रतिशत लगता था, नगरीय सीमा के अंदर आवासीय, कर्मिशयल प्लॉट, मकान की रजिस्ट्री कराने पर यह सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर तक मिलेगी।पुरुषोत्तम मास सहित

अन्य त्योहारों पर संपत्ति खरीदने में लोगों को फायदा है। बारिश खत्म होने के बाद अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इसे देखते हुए शासन ने दो प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। दिसंबर तक नवरात्र, दशहरा, दीपावली, देवउठनी एकादशी सहित अन्य त्योहार रहेंगे। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री कराने में फायदा होगा। इसलिए 2 प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। जिला पंजीयक ओपी अंब के अनुसार शासन स्तर से नपा शुल्क 2 प्रतिशत कम किया गया है।

नपा शुल्क पहले 3 प्रतिशत लगता था जो अब एक प्रतिशत लगेगा। यानी अब 12.5 प्रतिशत की जगह 10.5 प्रतिशत स्टांप शुल्क पर रजिस्ट्री हो रही है। इस शुल्क पर 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रियां होंगी। इसका असर भी पंजीयन कार्यालय पर दिखाई देने लगा है। 2 प्रतिशत नपा शुल्क की छूट की घोषणा होने के बाद से ही लोगों ने रजिस्ट्री कराने में रुझान कम कर दिया था। लोगों को इसके आदेश का इंतजार था। अब जैसे ही आदेश पंजीयन कार्यालय को प्राप्त हुए तो रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।



Source link