Guideline … dispatch chariot will run in 125 village of Vijaypur block, SDM leaves | गाइडलाइन… विजयपुर ब्लाॅक के सवा सौ गांव में घूमेगा पाेषण रथ, एसडीएम ने किया रवाना

Guideline … dispatch chariot will run in 125 village of Vijaypur block, SDM leaves | गाइडलाइन… विजयपुर ब्लाॅक के सवा सौ गांव में घूमेगा पाेषण रथ, एसडीएम ने किया रवाना

श्योपुर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी सेवा आश्रम की अाेर से कोरोना एवं पोषण जागरूकता रथ बुधवार काे विजयपुर मुख्यालय से रवाना हाे गया। एसडीएम विनोद सिंह,नायब तहसीलदार रेखा कुशवाहा और जनपद सीईओ बृह्मेंद्र गुप्ता ने रथ काे हरी झंडी दिखाई। प्रवासी मजदूराें काे जागरूक करने के लिए यह रथ विजयपुर ब्लाॅक के 120 गांव में घूमेगा। एकता परिषद के संभागीय समन्यवक रामदत्तसिंह तोमर ने बताया कि वनवासियाें के अधिकार एवं कुपोषण समस्या काे जड़ से मिटाने के

प्रयास के तहत यह जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। ब्लॉक समन्वयक नीतेश बैरागी ने बताया कि रथ के माध्यम से सहरिया समुदाय के लाेगाें काे घर में पाेषणबाड़ी लगाने के लिए बीज और 5 फलदार पौधे दिए जाएंगे। इस अवसर पर माेहसिन खान,अमित अग्रवाल, मनीष गोयल, दौजीराम जाटव उपस्थित थे।

Source link