इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
डॉ. अनिता मूथा
बुधवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ज्योति बिंदल सेवानिवृत हो गईं। उनकी जगह देर रात माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता मूथा को चार्ज सौंपा है।दअरसल, दोपहर तक डॉ. बिंदल का कार्यकाल बढ़ने की चर्चा चलती रही, इस वजह से नए डीन के लिए कोई नाम तय नहीं हो सका। शाम को संभागायुक्त कार्यालय से मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसरों की सूची मंगवाई गई। इसके बाद डॉ. मूथा का आदेश जारी किया। वरीयता सूची में पहले नंबर पर मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. रामगुलाम राजदान थे, लेकिन वे भी कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
उनके बाद नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय भाईसारे, डॉ. पूर्णिमा डे और फिर चौथे नंबर पर डॉ. मूथा का नाम था। उनके नाम पर सहमति की वजह ये बताई जा रही है कि कोरोना काल में मार्च से अब तक वायरोलॉजी लैब की कमान उन्होंने ही संभाली। वे कोविड प्रबंधन के कार्य से शुरू से जुड़ी हैं, इसलिए अस्थायी प्रभार उन्हें सौंपा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही स्थायी डीन की नियुक्ति होगी। मेडिकल कॉलेज में कई वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब डीन का नाम तय नहीं हो सका। हालांकि आचार संहिता और एक्सटेंशन की चर्चा इसका कारण बताए जा रहे।