Movement will continue till old pension is restored: Singh | पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन: सिंह

Movement will continue till old pension is restored: Singh | पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन: सिंह


शिवपुरी9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारियों की बंद पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। यह महात्मा गांधी का देश है और हम सभी उनके बताए तरीके से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन जारी रखे हैं।

अगर इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों की आवाज को नजर अंदाज करती रही तो हमें क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद और भगतसिंह के बताए रास्ते पर चलने में भी परहेज नही होगा। यह बात बुधवार को शिवपुरी प्रवास पर आए पुरानी पेंशन योजना बहाली संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कर्मचारियों की उपस्थिति में कही।



Source link