Today silence will be broken, only passengers with reservation will enter inside railway station, platform tickets will remain closed | आज टूटेगा सन्नाटा, रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही देंगे रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश, प्लेटफॉर्म टिकट बंद ही रहेंगे

Today silence will be broken, only passengers with reservation will enter inside railway station, platform tickets will remain closed | आज टूटेगा सन्नाटा, रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही देंगे रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश, प्लेटफॉर्म टिकट बंद ही रहेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Neemuch
  • Today Silence Will Be Broken, Only Passengers With Reservation Will Enter Inside Railway Station, Platform Tickets Will Remain Closed

नीमच19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कराने पर ही कर सकेंगे सफर

कोरोना के कारण 190 दिन से स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पसरा सन्नाटा गुरुवार को खत्म होगा। चित्तौड़गढ़-रतलाम ट्रैक पर पहली ट्रेन अजमेर-बांद्रा टर्मिनस शुरू होगी। रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश मिलेगा। यात्री को छोड़ने आने वालाें को स्टेशन के बाहर से बाय कहना होगा। स्टेशन प्रशासन ने मंडल मुख्यालय से मिली गाइडलाइन अनुसार तैयारी की है। सप्ताह में छह दिन रतलाम, मुंबई की तरफ तथा अजमेर-उदयपुर की तरफ जाने के लिए तीन-तीन दिन ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद था। अनलॉक के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। नीमच, मंदसौर के यात्रियों को 190 दिन बाद ट्रेन की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को ट्रेन 02995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन रात 1 बजे नीमच पहुंचेगी। यात्रियों को ट्रेन रवाना होने के एक घंटे पहले पहुंचना होगा। प्रवेश द्वार पर रेलवे स्टाफ द्वारा यात्री का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। जांच में जिसका तापमान अधिक निकलेगा उसको रोक दिया जाएगा। सुरक्षा में जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। जो ट्रेन आने के पहले यात्रियों को खड़ा कराएंगे। कोच में एक गेट से एंट्री मिलेगी। दूसरे गेट से यात्री उतर सकेंगे। रेलवे ने जनरल कोच को आरक्षित कोच में बदल दिया है। इनमें सफर करने वाले यात्रियों को भी रिजर्वेशन करवाने पर सीट नंबर मिलेंगे। जनरल टिकट विंडो नहीं खुलेगी- स्टेशन प्रबंधक पीएल मीणा ने बताया कि प्लेटफाॅर्म टिकट की ब्रिकी पर रोक है। रिजर्वेशन टिकट दिखाने पर ही स्टाफ एंट्री देगा। एक बार प्रवेश करने के बाद प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। रिजर्वेशन काउंटर राेज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक तथा रविवार को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खुला रहेगा।

कल दोपहर में उदयपुर के लिए आएगी ट्रेन
रेलवे द्वारा ट्रेन 02901 बांद्रा टर्मिनस से उदयपुर के लिए भी गुरुवार से संचालन शुरू किया जा रहा है। यह रात 11.25 बजे बांद्रा से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9.25 बजे रतलाम, 11.03 मंदसौर, दोपहर 12.10 बजे नीमच तथा 1.25 बजे चित्तौडग़ढ़ होते हुए उदयपुर जाएगी। ट्रेन 02996 अजमेर-बांद्रा ट्रेन रात 8.30 बजे अजमेर से रवाना हो गुरुवार रात 11.50 बजे चित्तौड़गढ़, 1.15 बजे नीमच, 2.01 बजे मंदसौर, 3.50 बजे रतलाम, शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

नहीं मिलेंगे बेड रोल– कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड अब एसी व स्लीपर कोच में यात्रियों को बेड रोल उपलब्ध नहीं कराएगा।

बढ़ेगी चहल-पहल- स्टेशन पर 40 फीसदी स्टाफ ही ड्यूटी पर था। अब बुकिंग, पार्सल ऑफिस के साथ अन्य विभागों में स्टाफ की उपस्थिति शुरू हो जाएगी।

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

1. मास्क लगाकर आने पर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। 2. सैनिटाइजर की शीशी साथ रखना होगी। 3. कोच में सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। 4. किसी भी यात्री के साथ नाश्ता व भोजन शेयर नहीं कर सकेंगे। 5. कोच में सीट से बार-बार उठकर घूम नहीं सकेंगे। 6. गंतव्य स्टेशन के अलावा अन्य किसी स्थान पर कोच से उतरने की अनुमति नहीं होगी। 7. पानी की बाेतल घर से साथ लेकर आना होगी। 8. कम से कम लगेज लेकर सफर करना होगा।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा
ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों को स्वयं की सुरक्षा करना होगी। सभी को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रेलवे गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्टेशन पर बिना रिजर्वेशन टिकट व थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा।
एनके जोशी, सीएमआई- नीमम-मंदसौर स्टेशन रतलाम मंडल

आगे क्या… इन 4 ट्रेनों को मंजूरी मिलने का इंतजार
रेलवे बोर्ड द्वारा त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जा रही है। रतलाम मंडल के यात्रियों को इंदौर-उदयपुर, भोपाल-जयपुर, रतलाम-आगरा फोर्ट, इंदौर-जोधपुर ट्रेन चलने का इंतजार है। सुबह या शाम के समय इंदौर के लिए ट्रेन मिलने पर यात्री भार में वृद्धि होगी। रतलाम, कोटा व जोधपुर डिवीजन द्वारा इन ट्रेनों के प्रस्ताव बनाकर भेज रखे हैं। रेलवे अधिकारियों को कहना है कि इस महीने में और भी ट्रेनों के स्पेशल नंबर से संचालन की उम्मीद है।



Source link