Ujjain Shahi Mosque Update: 50 Women Thrown Shop Inside Masjid | मस्जिद में संचालित हो रही दो दुकान पर 50 से अधिक महिलाओं ने बोला धावा, जमकर तोड़फोड़ की, दुकान से सामान निकालकर सड़क पर फेंका

Ujjain Shahi Mosque Update: 50 Women Thrown Shop Inside Masjid | मस्जिद में संचालित हो रही दो दुकान पर 50 से अधिक महिलाओं ने बोला धावा, जमकर तोड़फोड़ की, दुकान से सामान निकालकर सड़क पर फेंका


उज्जैन20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में स्थित दुकान में महिलाओं ने तोड़फोड़ की।

  • ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में काॅलोनी की महिलाओं ने तोड़फोड़ की
  • पुलिस बोली – किराए को लेकर विवाद, तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई करेंगे

उज्जैन के ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद में गुरुवार को 50 से अधिक महिलाओं ने मस्जिद में संचालित होने वाली दो दुकानों पर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं महिलाओं ने दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। उनका आरोप है कि दुकान के नाम पर ये लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुर्व्यवहार और अनैतिक कार्य करते हैं। हंगामा होता देख मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। पूरे मामले में टीआई एमएस परमार का कहना है इनका किराए को लेकर कुछ विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर रही है।

महिलाओं ने दुकान का सारा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया।

महिलाओं ने दुकान का सारा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह 50 के करीब महिलाएं ढांचा भवन स्थित छोटी शाही मस्जिद पहुंची और यहां संचालित होने वाली दो दुकानों पर अनैतिक कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। महिलाओं का आरोप है कि इन दुकानदारों के कारण वे मस्जिद में इबादत नहीं कर पा रही हैं। ये लोग मस्जिद के भीतर अंडे की दुकान लगाकर रोज रात को अनैतिक कार्यों को संचालित करते हैं। इबादत करने आने वाली महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर गुंडागर्दी भी करते हैं। हमने इसकी पुलिस में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तोड़फोड़ और दुकान का सामान बाहर फेंके जाने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत करवाया। महिलाओं ने कहा कि अब किसी भी प्रकार की दुकान मस्जिद में संचालित नहीं करने देंगे, क्योंकि वे चाहती हैं कि मस्जिद में सिर्फ अल्लाह की इबादत हो।

दुकान का एक-एक कर सारा सामान मस्जिद के बाहर निकाल दिया।

दुकान का एक-एक कर सारा सामान मस्जिद के बाहर निकाल दिया।

आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि दुकान संचालक ने मस्जिद में अवैध कब्जा कर रखा है। यह धार्मिक स्थल है, यहां हम इबादत करते हैं, बच्चे पढ़ते हैं। ये लोग गुंडे, बदमाश बिठाकर नशा करवाते हैं। हमें फब्तियां कसते हुए छेड़ते हैं। हम यहां से निकल नहीं पाते हैं। परेशान होकर आपसी सहमति से कॉलोनी वालों ने इनकी दुकानों को तोड़ा है। यह दुकान का किराया भी नहीं देते थे। हमें किराया नहीं चाहिए यह अपना सामान लेकर यहां से चले जाएं। ये जबरन यहां पर किराने और अंडे की दुकान संचालित कर रहे हैं। हमें दो साल से परेशान कर रखा है। कई बार थाने पर इसे लेकर शिकायत भी कर चुके हैं।

हंगामा देख लोग मौके पर जमा हो गए।

हंगामा देख लोग मौके पर जमा हो गए।



Source link