- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Wholesale Trading Of Vegetables Will Take Place In The Agricultural Produce Market From This Morning.
जबलपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में कोरोन काल के दौरान रात को होने वाले सब्जी के थोक व्यापार की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब 1 अक्टूबर से यहाँ सब्जी का थोक व्यापार सुबह से होगा। जबलपुर कृषि उपज मंडी थोक सब्जी, फल विक्रेता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बाद अब 1 अक्टूबर से मंडी परिसर में सब्जी का थोक व्यापार प्रतिदिन सुबह 5 बजे से किया जाएगा। समिति के मो. साबिर उस्मानी, जावेद राईन, राजकुमार सोनी आदि ने बताया कि व्यापार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि प्रोटोकाॅल का पालन किया जाएगा।