Woman accuses Piplani Ti of indecency; TI said- she has not been at home for five years and wants to register a case of theft | महिला ने पिपलानी टीआई पर अभद्रता का आरोप लगाया; टीआई ने कहा- वो पांच साल से घर पर नहीं हैं और चोरी का प्रकरण दर्ज कराना चाहती हैं

Woman accuses Piplani Ti of indecency; TI said- she has not been at home for five years and wants to register a case of theft | महिला ने पिपलानी टीआई पर अभद्रता का आरोप लगाया; टीआई ने कहा- वो पांच साल से घर पर नहीं हैं और चोरी का प्रकरण दर्ज कराना चाहती हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Woman Accuses Piplani Ti Of Indecency; TI Said She Has Not Been At Home For Five Years And Wants To Register A Case Of Theft

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में पिपलानी थाना टीआई पर एक महिला ने अभद्रता करने और एफआईआर नहीं करने का आरोप लगाया है।

  • महिला ने वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला आरक्षक उसका हाथ पकड़कर थाने से बाहर कर रही है
  • टीआई ने कहा कि उनके आवेदन के आधार पर हमने आरक्षक भेजकर उनके दस्तावेज निकलवाए, अब वही आरोप लगा रही हैं

राजधानी में पुलिस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। जहां एक तरफ वरिष्ठ पुलिस अफसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस उनकी पत्नी की काउंसिलिंग कर रही है और दो-दो बार उनके घर जा रही है तो दूसरी ओर एक महिला की एफआईआर नहीं लिखी जाती है और उसे थाने से धक्के मार कर निकाल दिया जाता है। गुरुवार को शाम पिपलानी थाने में अपने पति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला ऋतु साहू सोदिया को पिपलानी थाने से धक्का मारकर निकाल दिया गया। उसकी एफआईआर भी नहीं लिखी गई। महिला ऋतु ने इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे जारी कर दिया है।

उस वीडियो में महिला ऋतु सोंदिया और पिपलानी थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी के बीच बहस हो रही है। महिला ने टीआई चैन सिंह रघुवंशी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने महिला से कहा- काहे की एफआईआर, फालतू बात मत करना, किसी डीएसपी के फोन से आई है तो मदद कर रहा हूं, गलत बात नहीं करूंगा। आपका मामला कोर्ट में चल रहा है। आप 5 साल से अपने पति के साथ नहीं रह रही हैं। बाहर निकल, महिला थानेदार के पास जाइए।

ऋतु सोंदिया अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ चोरी की शिकायत लेकर गई थीं। फरियादी ने एक शिकायत पत्र देकर बताया कि 2015 से अपने मम्मी-पापा के पास रह रही है। ससुराल पिपलानी में है, वहां रखी अलमारी से महत्वपूर्ण दस्तावेज निकालने के लिए पुलिस की मांग की। जिस पर फरियादी के साथ महिला आरक्षक भेजकर दस्तावेज निकलवाए। इसके बाद फरियादी थाना आकर चोरी की रिपोर्ट के लिए बोलने पर थाना प्रभारी द्वारा इतनी साल बाद चोरी की एफआईआर नहीं की और महिला अभद्रता पर उतारू हो गई, जिसे महिला सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया।

टीआई चैनसिंह रघुवंशी ने भास्कर को बताया कि महिला ने जो मदद चाही थी, वो हमने की। उनके साथ एक आरक्षक को भेजा गया और उनके दस्तावेज निकलवाए गए। अब वह अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं। जब वह पांच साल से अपने पति के साथ रही नहीं रही हैं तो फिर चोरी की शिकायत कैसी। हमारी तरफ से कोई अभद्रता नहीं की गई है। महिला ऋतु सोंदिया का कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है।

पुलिस द्वारा फरियादी की मदद की गई है। फरियादी का तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। फरियादी के द्वारा जो आवेदन दिया गया था, उसे पिपलानी थाना ने लिया था और उसी अनुसार महिला की मदद की गई। पुलिस की तरफ से वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह दस्तावेज निकालते दिख रही हैं।



Source link