विदिशा16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उप्र के हाथरस जिले में हुई अमानवीय घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की छात्राओं ने माधवगंज पर छात्राओं ने अपने हाथ रंगकर प्रदर्शन किया। वहीं सफेद कपड़े पर खूनी पंजे दिखाकर अपना रोष जताया। और अपनी आंखों पर हाथ रख लिए। छात्राओं की मांग थी कि दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दी जाए। आखिर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर विभाग छात्रा प्रमुख महिमा दुबे, शोमी कुशवाहा, स्वाति शर्मा, गिरजा शर्मा आदि शामिल थे।
सफाईकर्मियों ने एक दिन नहीं किया काम
सिरोंज|हाथरस की घटना के विरोध में वाल्मिकी समाज ने प्रभावी विरोध किया। समाज के जो सदस्य नपा में कार्यरत हैं। उन सभी ने काम बंद रखा। इस वजह से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी ठप रही। कोई भी सफाई कामगार काम पर नहीं गया। सुबह 7 बजे से नपा कार्यालय के सामने श्रद्धांजलि सभा रखी। पेज नं 15 भी पढ़े