टीकमगढ़21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोतवाली थाना क्षेत्र के कुमरऊ खिरिया गांव में रहने वाला 16 वर्षीय अजय कुशवाहा 21 सितंबर को लापता हो गया। फोन पर बात होने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बेटे की खोजबीन के लिए मां ने परिजन के साथ एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है। वहीं मां प्रभा का कहना है कि चार साल पहले वर्ष 2017 में पति भी अचानक लापता हो गया था। अब बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। मां प्रभा कुशवाहा ने बताया कि 21 सितंबर को फोन लगाकर बेटे ने बताया कि नीमखेरा गांव में रूक गया हूं। फिर इसके बाद 22 सितंबर को दूसरे नंबर से फोन लगाकर बताया कि मैं महरौनी ललितपुर में हूं। फिर दो दिन बाद उन्हीं नंबरों पर फोन लगाया तो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले बता रहें है। जिसकी जानकारी खिरिया चौकी पुलिस को दी, लेकिन अब तक इस संबंध में खोजबीन के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। मां ने बताया कि इसी तरह चार साल पहले मेरे पति खिलान भी अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चला। मां ने बेटे की खोजबीन करने के लिए एसपी से गुहार लगाई है।