Five reasons of Kings Eleven Punjab lost against Mumbai Indians in ipl 2020 13th match | MI vs KXIP: जानिए किन 5 बड़े कारणों से पंजाब को मिली करारी हार

Five reasons of Kings Eleven Punjab lost against Mumbai Indians in ipl 2020 13th match | MI vs KXIP: जानिए किन 5 बड़े कारणों से पंजाब को मिली करारी हार


अबू धाबी: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 48 रनों रौंद दिया है. इस टूर्नामेंट में पंजाब की टीम के लिए पिछलों 2 मैचों में यह लगातार दूसरी हार है.

मुंबई से मिली इस शिकस्त के बाद किंग्स इलेवन की टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर आ गई. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, आईपीएल 2020 (IPL 2020) के इस 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की हार के 5 बड़े कारणों के बारे में. 

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी पंजाब
 
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) के कप्तान के एल राहुल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ और पंजाब की टीम ने पहले ओवर में मुंबई इडिंयंस को पहला झटका दे दिया. उसके थोड़ी देर बाद किंग्स इलेवन ने रन आउट के रूप में मुंबई का दूसरा विकेट भी गिरा दिया. लेकिन इस बाद पंजाब की टीम बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में नाकाम रही और इस तरह से अच्छी गेंदबाजी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी टीम. 

डेथ ओवर्स में जमकर लुटाए रन

आईपीएल 13 (IPL 13) में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने डेथ ओवर्स में बॉलिंग की समस्या बनी हुई है. मुंबई इंडियंस के सामने भी पंजाब के गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में खराब गेंदबाजी करते हुए 89 रनों लुटा दिए. जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 191 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. 

पावरप्ले में तेज शुरुआत के बाद लड़खडाई पंजाब

मुंबई की तरफ से मिले 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन के ओपनर्स ने के एल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन पारी के 5वें ओवर में अग्रवाल और छठे ओवर में करुण नायर के विकेट गिरने से पंजाब की अच्छी शुरुआत खराब में तब्दील हो गई.

के एल राहुल का अहम मौके पर आउट होना 

शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान के एल राहुल (K L Rahul) और निकोलस पूरन पर आयी. लेकिन पंजाब के कप्तान के एल राहुल, जोकि इस आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, वह अधिक देर तक टिक न सके और जब टीम को एक अच्छी पार्टनशिप की दरकार थी, तब राहुल एक गैर जिम्मेदाराना शॉट के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए. 

ग्लेन मैक्सवेल बने किंग्स इलेवन के लिए सिरदर्द

आईपीएल नीलामी के तहत 10.75 करोड़ की मोटी कीमत में ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने खरीदा था. लेकिन इस टूर्नामेंट में मैक्सेवल का बल्ला पूरी तरह खामोश है और मुंबई के विरुद्ध भी उन्होंने 18 गेंदों में 11 रनों की बहुत धीमी पारी खेली, जो किंग्स इलेवन पंजाब की हार का सबब बनी. 





Source link