Former team india batsman virender sehwag hilarious reaction on america president donald trump test positive for Covid 19 | डोनाल्ड ट्रंप को हुआ कोरोना, वीरेंद्र सहवाग ने निराले अंदाज में ली चुटकी

Former team india batsman virender sehwag hilarious reaction on america president donald trump test positive for Covid 19 | डोनाल्ड ट्रंप को हुआ कोरोना, वीरेंद्र सहवाग ने निराले अंदाज में ली चुटकी


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. आए दिन सहवाग किसी न किसी मामले पर हटके अपनी राय रखते रहते हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है.

अब भला इस मामले पर वीरेंद्र सहवाग अपनी प्रतिक्रिया न दें तो ऐसा हो नहीं सकता है. आइए जानते हैं कि ट्रंप के कोविड 19 पॉजिटिव होने पर वीरू ने किस निराले अंदाज में अपनी बात रखी है. 

ट्रंप को कोरोना से निपटने के लिए सहवाग दे रहे हैं आशीर्वाद

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशिलय ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना से बचने के लिए अलग ही अदांज में अपनी राय रखी है. सहवाग ने ट्वीट में लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप को कोविड 19 (Covid 19) से निपटने के लिए बाबा सहवाग का आशीर्वाद, गो कोरोना गो करोना. इस मजाकिया अंदाज में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस ट्वीट में वीरू ने बाबा के अवतार की फोटो भी शेयर की है.

सोशल मीडिया पर सहवाग का यह ट्वीट और तस्वीर काफी पंसद किया जा रहा है. यह पहला मौका नहीं है, जब वीरेंद्र सहवाग ने बाबा के के रूप में अपनी राय दी है, इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वीरू कई बार बाबा सहवाग बन चुके हैं.  मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए स्वंय और पत्नी मेलानिया के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है. 

सहवाग ने डोनाल्ड ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना

हालांकि वीरेंद्र सहवाग के इस मजाकिया पोस्ट के अलावा वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के इस गंभीर वायरस से जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं. वहीं ट्रंप और उनकी पत्नी को कोविड 19 से ग्रस्त होने के बाद की प्रक्रिया के तहत अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड में रहना होगा, जो जल्द ही शुरू होगी. 





Source link