Indore crime news Malharganj police arrested two jail break accused | चार साल पहले सुपारी लेकर युवक की गर्दन काटकर नाले में गाड़ी, परिजन ने जमानत नहीं करवाई तो दो बार जेल ब्रेक कर भागे, दोस्त के यहां बैठकर शराब पी रहे थे

Indore crime news Malharganj police arrested two jail break accused | चार साल पहले सुपारी लेकर युवक की गर्दन काटकर नाले में गाड़ी, परिजन ने जमानत नहीं करवाई तो दो बार जेल ब्रेक कर भागे, दोस्त के यहां बैठकर शराब पी रहे थे


इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जुलाई 2020 में आरोपी हीरानगर क्षेत्र की जेल तोड़कर भाग निकले थे।

  • मल्हारगंज थाने के दो सिपाहियों ने पकड़ा, आरोपी बोले – कोई मदद नहीं करता, इसलिए भागते हैं
  • छोटू की हत्या के लिए पांच लाख रुपए की सुपारी ली थी। आरोपी बोले – सुपारी के पैसे भी नहीं मिले

चार साल पहले सुपारी लेकर कपड़ा दुकान के सेल्समैन की गर्दन काटकर नाले में गाढ़ने वाले दो आरोपियों को मल्हारगंज पुलिस ने बड़ा गणपति इलाके से पकड़ा है। दोनों ही आरोपी दो बार जेल तोड़कर भाग चुके हैं। आरोपियों का कहना है कि उनकी कोई जमानत ही नहीं करवा रहा था, इसलिए दोनों बार जेल तोड़कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें चाकू सहित पकड़ा है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पकड़ाए मल्हारगंज थाने के सिपाही शैलेंद्र सिंह राजावत और जीतू सोलंकी ने दोनों आरोपियों को उनके एक दोस्त के घर से शराब पीते हुए पकड़ा था। ये वहां किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से चाकू भी जब्त हुआ है। ये दोनों आरोपी जेल ब्रेक कांड के मामले में भी फरार हैं। उन्होंने चार साल पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी दिनेश के सेल्समैन छोटू उर्फ याशिर निवासी बुरहानपुर की गला काटकर हत्या की थी।

आराेपी बाेले – दोस्ती में मर्डर कर दिया, रुपए भी नहीं मिले
आरोपियों ने छोटू की हत्या के लिए पांच लाख रुपए की सुपारी ली थी। इसमें और भी आरोपी थे। दुकानदार दिनेश को भी आरोपी बनाया गया था। हत्या के पीछे अवैध संबंध की वजह बताई गई थी। हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार हुए। इनको बच्चा जेल भेजा गया, क्योंकि ये उस वक्त नाबालिग थे। तीन साल बाद जब उनकी जमानत करवाने के लिए कोई आगे नहीं आया तो इन्होंने हीरानगर थाना क्षेत्र में स्थित जेल को ब्रेक कर दिया। ये पांच लोग जेल तोड़कर भागे। कुछ समय बाद इन्हें पकड़कर फिर जेल में बंद कर दिया गया। उसके बाद अब फिर जुलाई 2020 में ये हीरानगर क्षेत्र की जेल तोड़कर भाग निकले। तब से इनकी तलाश थी। पता चला है कि आरोपियों ने कहा कि उन्हें सुपारी के पैसे भी नहीं मिले और अब जमानत भी नहीं हो रही है। उन्होंने दोस्ती में मर्डर कर दिया। अब घर वालों ने भी नाता तोड़ लिया है।



Source link