इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- इस प्रोग्राम का मक़सद है अपनी आंतरिक शांति और सच्चाई को बनाए रखना
‘द पेडल एन्थुज़िएस्ट्स’ ग्रुप के 5 दिन के वर्चुअल साइक्लिंग इवेन्ट में पार्टिसिपेंट्स गांधी इन मी के ज़रिए अपने साइक्लिंग के पैशन को फॉलो कर रहे हैं। गांधी जयंती के मद्देनज़र 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस वर्चुअल प्रोग्राम का मकसद अपनी आंतरिक शांति और सच्चाई को बनाए रखना है। यह प्रोग्राम 3 लेवल्स में बांटा गया है।
इसमें 50 किलोमीटर से 100 किलोमीटर राइड करने वाले पार्टिसिपेंट्स को सिल्वर लेवल, 100 किलोमीटर से 250 किलोमीटर की राइड वाले गोल्ड लेवल और 250 किलोमीटर से ज़्यादा राइड करने वालों पार्टिसिपेंट को प्लेटिनम लेवल में रखा जाएगा। पार्टिसिपेंट्स श्रावा एप्लीकेशन के ज़रिए रजिस्टर कर अपने किलोमीटर्स को ट्रैक कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें उनके लेवल के अनुसार सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे।
इस इवेंट में प्रतिभागी कहीं भी और कभी भी एक बार में अपनी सुविधा के अनुसार साइक्लिंग कर सकते हैं।
ग्रुप के अमोल और अमित वाधवानी ने बताया कि चूंकि कोरोना काल के दौरान सभी अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं और साइकिलिंग को फिटनेस का एक मज़बूत जरिया बना रहे हैं। इस इवेंट के जरिए हम साइकिल को सिर्फ फिटनेस का ही नहीं, परिवहन के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। इंदौर को फिटनेस में भी नंबर वन होना चाहिए।