10 were found in Tikamgarh and 2 in Niwari, one died from corona | टीकमगढ़ में 10 और निवाड़ी में 2 नए संक्रमित मिले, एक की कोरोना से मौत

10 were found in Tikamgarh and 2 in Niwari, one died from corona | टीकमगढ़ में 10 और निवाड़ी में 2 नए संक्रमित मिले, एक की कोरोना से मौत


टीकमगढ़20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • लोगों के फेंफड़ों में इंफेक्शन तो फैल रहा है, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आ रही

कोविड-19 संक्रमण का नया रूप सामने आया है। जिसमें लोगों के फेंफड़ों में इंफेक्शन तो फैल रहा है, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे में लोगों को एहतियात की काफी जरूरत है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पीके माहौर ने बताया कि कई केस ऐसे सामने आ रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है, लेकिन उनमें कोविड संक्रमण के लक्षण रहते हैं। जिसके चलते उनका ट्रीटमेंट कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही एक ऐसा मामला जतारा में सामने आया। जिसमें एक युवक की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई तो वह निगेटिव आया, लेकिन उसकी दिल्ली में हुई जांच पॉजिटिव आई। जिसके चलते युवक काे पलेरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव निकले। जिनमें से 5 टीकमगढ़ शहर में और 5 जतारा के मरीज शामिल है। वहीं 10 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। निवाड़ी जिले में भी 2 नए संक्रमित मिले और 3 मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे। इसके अलावा टीकमगढ़ के एक व्यवसायी की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. माहौर ने बताया कि व्यवसायी जिनकी भोपाल में इलाज के दौरान मौत हुई है। उनका सैंपल टीकमगढ़ में नहीं लिया गया था।

इसलिए उनकी मौत को जिले में काउंट नहीं कर सकते। शहर में प्रत्येक गली, मोहल्ला और चौराह पर आसानी से कोविड-19 संक्रमण की लापरवाही देखी जा सकती है। यहां तक दुकानदार तक मास्क लगाने में परहेज कर रहे हैं तो ग्राहकों की बात ही अलग है। वहीं दूसरी तरफ इस लापरवाही के लिए लॉकडाउन में सख्ती बरतने वाले प्रशासन का रूख भी अब नरम हो गया है। यहां तक जो गाइडलाइन शासन की तरफ से निर्धारित हैं फिलहाल उसका पालन भी शहर में नहीं हो रहा है।

सितंबर महीने में 15 लोगों ने गवाई कोरोना से जान
सितंबर माह जिले में कोविड-19 संक्रमण के हिसाब से भारी रहा। सितंबर महीने में कोरोना से 15 लोगों की जान गई। जिनमें से 14 लोगों के सैंपल जिले में ही लिए गए। वहीं एक अन्य का सैंपल जिले के बाहर लिया गया। जिसकी कोरोना से मौत हुई। इसके पहले अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त में कुल 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। अक्टूबर में भी शुक्रवार को टीकमगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गल्ला दलहन तिलहन व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश चंद चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज भोपाल की चिरायु अस्पताल में चल रहा था। कोविड प्रोटोकाल के चलते भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Source link