टीकमगढ़18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- कलेक्टर ने कहा-पात्र हितग्राही बगैर आधार सीडिंग के नहीं रहे
जिले में आधार सीडिंग के काम तथा मोबाइल नम्बर को आधार से लिंक करवाने के लिए लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सौ प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आधार सीडिंग कराने के लिए दिन-रात पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं, जिससे निर्धारित समयावधि में जिले में एक भी पात्र हितग्राही बगैर आधार सीडिंग के नहीं रहे।
गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत परिवारों को शासन के प्रावधान अनुसार खाद्यान्न प्रदाय किया जाता है। शासन द्वारा वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत इन परिवारों को आधार से जोड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिससे पात्र हितग्राही देश में कहीं भी पात्रतानुसार राशन प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर द्विवेदी के निर्देशानुसार आधार सीडिंग कार्य की गति को और अधिक बढ़ाने के लिए आधार ऑपरेटरों को आगामी कुछ दिनों के लिए जनपद पंचायतों में संलग्न किया गया है, जिससे जनपद पंचायत के अमले के सहयोग के सहयोग से जल्दी-से जल्दी पूरा किया जा सके। इसके तहत जिले की चारों जनपद पंचायत कार्यालयों में आधार केन्द्रों का संचालन शुरू किया गया है।
साथ ही जिले में आठ और आधार केन्द्रों का संचालन शुरू किया गया है, जिनमें नगर परिषद कार्यालय खरगापुर, शासकीय एक्सीलेंस स्कूल बल्देवगढ़, नगर पालिका कार्यालय टीकमगढ़, तहसील कार्यालय मोहनगढ़, तहसील लिधौरा, लोक सेवा केन्द्र मोहनगढ़, लिधौरा, पलेरा, खरगापुर तथा बल्देवगढ़ में भी आधार केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य डाकघर जेल रोड टीकमगढ़, केनरा बैंक चकरा टीकमगढ़, ग्रामीण बैंक चकरा टीकमगढ़ तथा आईडीबीआई बैंक संगम गार्डन के पास में आधार केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।
इन सभी आधार केन्द्रों पर आधार सीडिंग का कार्य शासकीय कार्य दिवसों में किया जा रहा है। यदि किसी आधार केन्द्रों में किसी हितग्राही को कोई समस्या आती है तो वह संबंधित तहसील कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में तत्काल सूचित कर सकता है। कलेक्टर द्विवेदी के निर्देशानुसार एलबीएम आरएस जाट के साथ जिला ई-गर्वेनेन्स मैनेजर मनीष खरे ने शुक्रवार को बैंकों में चल रही आधार मशीनों का निरीक्षण किया।
टीकमगढ़ मुख्यालय पर केनरा बैंक और ग्रामीण बैंक में आधार केंद्र संचालित हैं दोनों ब्रांचों में मैंनेजर एवं आधार संचालकों को ज्यादा से ज्यादा आधार कार्ड बनाने, आवेदकों को कूपन बांट कर आगामी 2 दिन तक की वेटिंग लिस्ट देने, कम से कम 30 आधार कार्ड प्रतिदिन बनाने और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।