Bapu is the mother of the nation, liberates salvation, Bapu is the pride of the country | वतन की आन हैं बापू, नमन आजाद करता है, वतन की शान हैं बापू

Bapu is the mother of the nation, liberates salvation, Bapu is the pride of the country | वतन की आन हैं बापू, नमन आजाद करता है, वतन की शान हैं बापू


डबरा13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीराम बुन्देली साहित्यक समित की काव्य गोष्ठी में मौजूद रचनाकार।

  • श्री रामसेवक बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित की काव्य गोष्ठी

वतन की जान हैं बापू, वतन की आन हैं बापू। नमन ‘आजाद’ करता है, वतन की शान हैं बापू। महात्मा गांधी के जीवन पर विचार व्यक्त करती हुई यह काव्य पंक्तियां कवि ओपी सेन आजाद ने कही।

श्री रामसेवक बुंदेली साहित्यक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वी और लाल बहादुर शास्त्री की 116 वी जयंती मनाई गई। रेलवे कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवि ओपी सेन आजाद के साथ ही कवि महेश विसोदिया ने अपनी काव्य रचना सुनाते हुए कहा कि लाल बहादुर लाल देश में आज सादगी भर जाओ। जय जवान और जय किसान का शंखनाद फिर कर जाओ। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, नवल सिंह चौहान ने भी अपनी काव्य रचनाएं सुनाई। इस दौरान आलोक पांडेय, बीरेंद्र अकेला, अशोक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

नगर पालिका ने जयस्तंभ पार्क में मनाई जयंती
नगर पालिका कर्मचारियों ने ऊषा कॉलोनी स्थित जयस्तंभ पार्क में महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके अहिंसा के सिद्घांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला ग्वालियर ग्रामीण महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण उनके अहिंसा के सिद्घांतों पर चलने की बात कही। इस दौरान संगठन के अनिल जैन, पंकज सांवला, नीरज गुप्ता, दीपक शिवहरे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी जयंती
भितरवार कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन, महीप सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह पवैया, युवा नेता लव जाट, विनोद यादव उर्फ विक्की बाबा, राजाराम बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link