हरदा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अवार्ड की राशि देने के लिए किसानों के खाताें की जानकारी जुटा रहा राजस्व विभाग
शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों का लाेड कम करने के लिए इंदाैर- बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर बाइपास निर्माण का रास्ता साफ हा़े गया है। छाेटी हरदा में सुकनी नदी के पास से चारखेड़ा-उड़ा के बीच तक फोरलेन बाइपास बनेगा। इसमें चार गांवों के 107 किसानों की 40.07 हेक्टेयर जमीन जाएगी। इन किसानों के लिए 53.18 कराेड़ रुपए का अवार्ड पारित है। राजस्व विभाग किसानों काे राशि देने के लिए खाताें की डिटेल जुटा रहा है। संभवत: इसी माह के अंत तक किसानों काे अवार्ड राशि मिलने की उम्मीद है। इसके बाद छाेटी हरदा से उड़ा तक फोरलेन बाइपास निर्माण तेजी से हा़े सकेगा। वहीं जिले से गुजरने वाले इंदाैर-बैतूल फोरलेन निर्माण काे लेकर कार्रवाई तेज हा़े गई है। हरदा से हंडिया के बीच फोरलेन बनाने को लेकर किसानों काे नोटिस जारी हा़े चुके हैं। 11 गांवों के 384 किसानों के लिए 1 अरब से अधिक का अवार्ड पहले ही पारित हो चुका है। इन किसानों काे शीघ्र अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मिलना शुरू हा़े जाएगा।
हंडिया से हरदा तक 11 गांवों की जमीन अधिग्रहित
इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 के हरदा से हंडिया के बीच 20 किमी निर्माण के लिए 11 गांव की जमीन अधिग्रहित की गई है। हंडिया, हीरापुर, कुसिया, कुंजरगांव, बागरुल, देवास, काेलीपुरा, काेलीपुरा टप्पर, अबगांव कलां, अतरसमा और पिड़गांव शामिल है। इन गांवों के 384 किसानों काे 1 अरब से अधिक का अवार्ड पारित हुअा है। अब अधिग्रहित जमीन का अवार्ड किसानों के खाताें में ट्रांसफर किया जाएगा।
चार गांवों से निकलेगा फोरलेन बाइपास
वर्तमान में इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 शहर के बीच से गुजरता है। बाइपास नहीं हाेने की वजह से इंदाैर व नागपुर आने-जाने वाले कंटेनर, ट्राले सहित अन्य भारी वाहन शहर के बीच से ही निकलते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। फोरलेन बाइपास छाेटी हरदा में सुकनी नदी के पास से निकलेगा। इसमें छाेटी हरदा के 41 किसानों की 19.342 हेक्टेयर, अबगांवखुर्द के 8 किसानों की 2.142 हेक्टेयर, उड़ा के 52 किसानों की 14.280 हेक्टेयर तथा भाटपरेटिया के 6 किसानों की 4.306 हेक्टेयर जमीन आएगी।
बाइपास के लिए राशि पारित हा़े चुकी है, जल्द ही अधिग्रहण हा़े जाएगा
छाेटी हरदा से उड़ा तक फोरलेन बाइपास बनेगा। इसके लिए 4 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित हाेगी। 53.18 कराेड़ रुपए का अवार्ड पारित हा़े चुका है। अब किसानों के खाताें में राशि ट्रांसफर हाेना है। शीघ्र ही किसानों के खाताें में राशि जमा कराना शुरू कराने की कार्रवाई हाेगी।
श्यामेंद्र जायसवाल, एसडीएम, हरदा