Congress office was inaugurated in Baghel hostel, Holkar army protested | बघेल छात्रावास में था कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, होल्कर सेना ने जताया विरोध

Congress office was inaugurated in Baghel hostel, Holkar army protested | बघेल छात्रावास में था कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, होल्कर सेना ने जताया विरोध


डबरा15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विवाद होने पर पहुंची पुलिस कार्यालय खोलने से रोका

शहर के बघेल छात्रावास में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय खोले जाने को लेकर बघेल समाज की होल्कर सेना के कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि छात्रावास सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हैं और समिति के अध्यक्ष ने बिना उनसे पूछे कार्यालय के लिए छात्रावास दे दिया। विवाद की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाया।

वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि उन्हें समाज के अध्यक्ष ने कार्यालय खोलने की अनुमति दी थी, साथ ही पुलिस से अनुमति मिल चुकी थी, लेकिन एनवक्त पर प्रशासन ने अनुमति को रोक लिया। साथ ही विवाद करने वाले लोग भी भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के एजेंट बताए।

दरअसल रामगढ़ स्थित बघेल छात्रावास में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के कार्यालय का उद्घाटन था। जिसके चलते सुबह छात्रावास में टेंट लगा दिया गया था और कार्यकर्ता पहुंचाना शुरु हो गए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद बघेल समाज के कुछ लोग वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

इमरती देवी ने बनाया दवाब
हमें बघेल समाज के अध्यक्ष ने अनुमति दी थी, पुलिस नेे भी अनुमति दे दी थी और एसडीएम ने अनुमति देने की कहकर एनवक्त पर इमरती देवी के दवाब में अनुमति को रोक लिया। साथ ही विरोध करने वाले भी इमरती देवी के एजेंट थे। – जयप्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस



Source link