IPL 2020: After defeating rajasthan royals virat kohli praises Devdutt Padikkal | IPL 2020: जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा ‘इस खेल से मुझे नफरत भी है’

IPL 2020: After defeating rajasthan royals virat kohli praises Devdutt Padikkal | IPL 2020: जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा ‘इस खेल से मुझे नफरत भी है’


अबुधाबी: आईपीएल (IPL 2020) के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) नाबाद अर्धशतक जमाकर फॉर्म में लौटे हैं. इस जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि साथी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें लय हासिल करने का पर्याप्त समय मिल गया.

विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में नाबाद 72 रनों की पारी खेली. इससे पहले तीन मैचों में उन्होंने 14, 1 और 3 रन बनाए थे.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह मजेदार और रोमांचक मैच था. मैं जोस से कह रहा था कि मुझे इस खेल से प्यार और नफरत दोनों है. खराब फॉर्म में होने पर भी अगर टीम अच्छा खेल रही है तो आपको अपनी लय हासिल करने के लिए और समय मिल जाता है’.

उन्होंने कहा, ‘यह दो अहम अंक है. पिछले मैच के बाद उनकी हौसला अफजाई जरूरी थी. दुबई में गर्मी है लिहाजा वहां से यहां आकर हवा के कारण बेहतर लगा’.

उन्होंने कहा, ‘हमने शुरूआत अच्छी की है और इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे’.

चार मैचों में तीसरा अर्धशतक जमाने वाले देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह वाकई में काफी प्रतिभाशाली है. उसके शॉट्स क्लीन होते हैं और उसे खेल की बखूबी समझ है’.

वहीं पडीक्कल ने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा था. उन्होंने कहा, ‘वह मेरी हौसला अफजाई करते रहे. मैं थक रहा था लेकिन वह बार बार हौसला दे रहे थे. वह भी जीत के लिए खेलते हैं और मुझे भी वही बता रहे थे’.

(इनपुट-भाषा)





Source link