- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh (MP) Bhopal Girl Rape Case; Sister Now Filed Case Against Accused In Misrod Police Station
भोपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीड़ता ने बहन के साथ मिसरोद थाने पहुंचकर एफआईआर करवाई।
- रायसेन से भोपाल घूमने आई लड़की को अपने साथ ले गया था आरोपी
- पहले बागसेवनिया में शिकायत की थी, अब मिसरोद में एफआईआर कराई
भोपाल में रायसेन की एक 19 साल की लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया। आरोपी के खिलाफ लड़की ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन आरोपी ने डरा-धमकाकर शिकायत वापस करवा दी थी। इसके बाद मामला शांत हो गया और लड़की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। हाल में लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। अब पीड़िता की बड़ी बहन ने मिसरोद थाने में आरोपी के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
मिसरोद पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय लड़की रायसेन जिले के बरेली की रहने वाली है। करीब दो महीने पहले अगस्त के महीने में वह अलकापुरी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। यहां एक-दो दिन रहने के बाद अचानक ही गायब हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बागसेवनिया थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब उसे बरामद किया तो उसने बताया वह उत्तम धाकड़ नाम के युवक से प्रेम करती है। अब उसी के साथ रहना चाहती है। युवती के थाने में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती लिखकर देने पर पुलिस ने उसकी शिकायत वापस कर दी। चूंकि, युवती बालिग थी। इसलिए पुलिस भी पीछे हट गई थी।
बड़ी बहन ने एफआईआर करवाई
लड़की उत्तम के साथ लिव-इन रिलेशन में मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने लगी। आरोपी ने उसके लिए किराए का मकान भी दिलवा दिया था। उत्तम ने जल्द शादी कर लेने का झांसा देते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों युवती को पता चला कि उत्तम ने उसे धोखा दिया है। वह पहले से ही शादीशुदा है। यह बात छिपाकर वह उसके साथ ज्यादती कर रहा था। युवती ने इस बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। इसके बाद उसने बहन के साथ मिसरोद थाने पहुंचकर उत्तम के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी की तलाश की जा रही है।