उज्जैन13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांधी जयंती पर शुक्रवार को शहर व जिला कांग्रेस द्वारा शहीद पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई, जो क्षीरसागर स्थित गांधी बालोद्यान पहुंची। यहां पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यूपी में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने एक घंटे तक मौन धरना दिया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता मास्क भी नहीं पहने थे और न ही डिस्टेंसिंग रखी गई।