Newlyweds Commit Suicide By Hanging In Madhya Pradesh Bhopal; Leave No Notes | भोपाल में महिला ने बेटे को मायके छोड़ा और पति से बात कर फांसी लगाई; पति इलाहाबाद से रात भर फोन लगाता रहा

Newlyweds Commit Suicide By Hanging In Madhya Pradesh Bhopal; Leave No Notes | भोपाल में महिला ने बेटे को मायके छोड़ा और पति से बात कर फांसी लगाई; पति इलाहाबाद से रात भर फोन लगाता रहा


भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवारा पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम के लिए शव हमीदिया अस्पताल भेज दिया था।

  • पिता के अंतिम संस्कार के लिए अस्थियां विसर्जन करने छोटे भाई के साथ गया था
  • महिला अपने ढाई साल के बेटे को मायके में पिता के पास छोड़कर घर पर आ गई थी

भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने के पहले अपने ढाई साल के बेटे को मायके में पिता पास छोड़ दिया था। महिला ने अंतिम बार अपने पति से फोन पर बात की थी। उसके बाद पति उसे रात भर फोन लगाता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका।

मंगलवारा पुलिस के अनुसार अहीरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर एक बीमा कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी वर्ष 2017 में 31 वर्षीय प्रियंका ठाकुर से शादी हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा भी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह इलाहाबाद गए हुए थे। रात करीब 10:00 बजे उनकी प्रियंका से बात हुई थी। दोबारा जब उन्होंने फोन लगाया तो प्रियंका ने फोन रिसीव ही नहीं किया।

उनकी मां कुसुमलता ने प्रियंका को फंदे पर देख था। उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुरेंद्र सुबह इलाहाबाद से भोपाल पहुंच गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई करण सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पहली प्राथमिकता महिला का पोस्टमार्टम कराना है।

ढाई साल के बेटे को मायके छोड़ा

परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त प्रियंका घर पर अकेली थी। उसने अपने ढाई साल के बेटे को अपने मायके पिता के पास छोड़ दिया था। हालांकि उसने उन्हें भी अभी तक की जानकारी के अनुसार कुछ नहीं बताया था।

सीएसपी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे

मामला नवविवाहिता की खुदकुशी का होने के कारण अब इस मामले की जांच सीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। प्रियंका की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। इसके अनुसार शादी के 7 साल तक के मामले की जांच कानूनन सीएसपी स्तर के अधिकारी ही कर सकते हैं। यह मामला नवविवाहिता का माना जाता है, ऐसे में मायके पक्ष के बयान को ही अंतिम माना जाता है। अगर महिला के मायके पक्ष वाले किसी तरह का कोई आरोप लगाते हैं, तो उसके अनुसार ही मामला दर्ज किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

सुरेंद्र पिता की अस्थियां विसर्जित करने गया था

सुरेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी। वह अपने छोटे भाई के साथ उनकी अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गया हुआ था। अंतिम बार उसकी रात 10:00 बजे प्रियंका से बात हुई थी। उसके बाद वह फोन लगाता रहा, लेकिन प्रियंका ने फोन रिसीव नहीं किया।



Source link