पृथ्वीपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर के शासकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बेव परिचर्चा की गई। महाविद्यालय परिसर में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृ भाषा और गांधी विषय पर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से एक परिचर्चा आयोजित की गई।
जिसमें कई छात्र छात्राएं सहायक प्रधानाध्यापक, अतिथि विद्वान एवं कर्मचारियों के माध्यम परिचर्चा से जुड़े। इसमें गांधी के विचारों के अनुरूप वर्तमान में नई शिक्षा नीति 2020 में मातृ भाषा के महत्व और विकास की संभावना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीएस यादव, डॉ. अनिल कुमार तिवारी, डॉ. आरती शुक्ला, जमाल गुरसेल, अजय सिंह, हेमंत शाक्य, चंद्रजीत सिंह, रमेश रैकवार ने अपने विचार व्यक्त किए।