Case registered for dowry harassment | दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Case registered for dowry harassment | दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज


बनखेड़ी12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जमुनिया की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। जिसमे ससुराल पक्ष पर दो लाख और पल्सर गाड़ी की मांग करने का आरोप है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी की फरवरी 2018 में देवेंद्र अहिरवार निवासी जमुनिया से विवाह हुआ था। दोनों से 6 माह की एक पुत्री है। बीते माह से ससुराल पक्ष 2 लाख रुपए और पल्सर गाड़ी की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। फरियादी शोभापुर पुलिस थाना पहुंची। जहां शून्य पर कायमी करके मामला बनखेड़ी थाना पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने पति देवेंद्र, जेठ भागवत, जेठानी हेमाबाई, सांस भूरिया बाई, ससुर मंगू के खिलाफ धारा 489 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link