Changes in surface winds bring relief from heat in the night | सतही हवाओं का रुख बदलने से रात में गर्मी से मिली राहत

Changes in surface winds bring relief from heat in the night | सतही हवाओं का रुख बदलने से रात में गर्मी से मिली राहत


जबलपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिन के वक्त कुछ गर्मी का अहसास तो शाम होने पर हालात सामान्य, हवाओं का रुख बदलने से मौसम में होने लगा तेजी से बदलाव

मानसूनी बादल रवाना होने के साथ ही हवाओं का रुख भी अब बदल रहा है। अभी तक ऐसी हवाएँ सक्रिय थीं जिससे बादल आते और कम दबाव पैदा करते लेकिन अब ऐसी हवाएँ सक्रिय हैं जिससे उत्तरी हिस्से से हवा सतही तौर पर सक्रिय हो चली है। इसका असर यह हुआ है कि अब वातावरण से उमस गायब हो गई है, शाम के बाद व सुबह के समय शहर के बाहरी हिस्सों में हल्की ठण्डक का अहसास बढ़ा है।

आमतौर पर नवरात्र के करीब तक इस तरह का मौसम हमेशा होता है। इस बार अधिमास होने से थाेड़ा देर से ऐसा महसूस हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों के अंदर ठण्डक का अहसास सुबह और रात के वक्त और बढ़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जबलपुर में हमेशा ही अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 1996 में यह तापमान एक बार 38 डिग्री के करीब तक पहुँचा था। इसी तरह 1977 ऐसा वर्ष था जिसमें अक्टूबर में अधिक वर्षा भी दर्ज हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शहर और आसपास के एरिया में उत्तरी हवाएँ चल रही हैं। आने वाले 24 घण्टों में मौसम शुष्क रहने की सँभावना व्यक्त की गई है।



Source link