Construction of 4947 houses started | 4947 आवासों का निर्माण हुआ शुरू

Construction of 4947 houses started | 4947 आवासों का निर्माण हुआ शुरू


हरदा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 3690 काे मिली दूसरी किस्त, ~14.95 कराेड़ की जरूरत

शहर में तीन चरणाें में 7146 आवास मंजूर हुए। इनमें से 4947 आवासाें का निर्माण शुरू हाे सका। इन्हें पहली किस्त मिली। इनमें से 3690 काे दूसरी किस्त मिली है। एक भी हितग्राही काे पीएम आवास की तीसरी किस्त नहीं मिली है। मजबूरी में लाेग अधूरे अावासाें में रह रहे हैं। हितग्राही तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अधूरे आवासाें के निर्माण को पूरा कराने के लिए नपा काे 14.95 कराेड़ रुपए की जरूरत है।

खुद के पक्के मकान की आस में आवासहीनाें ने अपने कच्चे मकान ताेड़ दिए, लेकिन तीन साल बाद भी उन्हें तीसरी किस्त नहीं मिली। वर्ष 2016-17 में पहले चरण में 4376 पीएम आवास मंजूर हुए। इनमें से 3850 काे पहली किस्त के 1 लाख रुपए मंजूर किए। इनमें से 3133 काे दूसरी किस्त मिली। अगले साल वर्ष 2017-18 में 530 आवास मिले। इनमें 322 काे पहली किस्त मिली।

इन्हीं में से 182 काे दूसरी किस्त मिल पाई। इसी तरह तीसरे चरण में 2018-19 में 2240 आवास मंजूर हुए। इनमें से मात्र 775 काे पहली किस्त जारी हुई। इनमें भी 375 काे पीए अावास की दूसरी किस्त मिली है।



Source link