- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- FIR Against BJP Leader For Taking Rally Without Permission Vehicle, Case Against NSUI And YC Activists For Effigy Burning
सागर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर में धारा 144 लागू हाेने के बावजूद बगैर परमिशन के भाजपा नेता माेनू जैन द्वारा लक्ष्मीपुरा से धर्मश्री तक वाहन रैली निकालने और प्रतिबंधित क्षेत्र में पुतला दहन करने वाले एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के 50-60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ काेतवाली पुलिस ने कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
वाहन रैली का वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाेने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया था। काेतवाली थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि भाजपा के नेता माेनू जैन व उसके 20-25 साथियाें ने माेराजी मंदिर से धर्मश्री तक बिना किसी परमिशन के वाहन रैली निकाली थी। इसमें बड़ी तादाद में दाेपहिया वाहन झंडे लगाए शामिल हुए थे।
इस रैली की परमिशन नहीं ली गई थी। वहीं एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने हाईकाेर्ट के आदेश पर प्रतिबंधित क्षेत्र नमकमंडी में पुतला दहन किया था। इसमें जैद खान, राहुल चाैबे, महेश जाटव, शुभम केशरवानी समेत 50-60 लाेगाें के नाम सामने आए हैं। दाेनाें मामलाें में आराेपियाें के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत केस दर्ज किया गया है।