- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- ‘Madhya Pradesh Has Become The Capital Of The Country In The Rape And Harassment Of Women, Shivraj Again Started The Story Of Lies’
जबलपुर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा।
- रविवार को जबलपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे
- उन्होंने कहा- आज प्रदेश में किसान, व्यापारी, हर वर्ग परेशान है, महिलाएं असुरक्षित हैं
जबलपुर में कमलनाथ के निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। उन्होंने कहा- शिवराज सरकार में मध्य प्रदेश रेप और महिला उत्पीड़न के मामलों में देश की राजधानी बन गया है। यहां किसान, व्यापारी, युवा, हर वर्ग परेशान है। शिवराज ने फिर से झूठ की कहानी शुरू कर दी है। सौदे से सरकार बनाई है, प्रजातंत्र डूब रहा है, संविधान डूब रहा है, मध्य प्रदेश डूब रहा है।
रविवार को जबलपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कमलनाथ ने महिला उत्पीड़न और महिला सुरक्षा को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल दागे। उन्होंने कहा- शिवराज सिंह बीते सात माह से जनता से झूठ की कथा कहते जा रहे हैं। जनता ने चुनाव में शिवराज के झूठ का इलाज किया था, इस बार भी करेगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखन घनघोरिया के पिता शिवलाल घनघोरिया के निधन के बाद परिजन से मिलने पीसीसी चीफ कमलनाथ जबलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बगलामुखी सिद्ध पीठ में भी पूजन अर्चन किया।