- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Out Of 31404 Houses In The District, 2000 Are Left, These Will Also Be Completed By March, After This The District Will Have A New Allocation.
होशंगाबाद14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अपना घर सभी का सपना हाेता है। लाेगाें के लिए पीएम आवास मकान बनाए जा रहे हैं। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31404 आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से अभी तक 29404 प्रधानमंत्री आवास व को काम पूरा हो गया है। अभी दाे हजार प्रधानमंत्री आवास भी मार्च तक पूरे करवाने की याेजना है। जिला पंचायत सीईओ मनाेज सरियाम ने बताया कि जिले में इसके बाद नया आवंटन आएगा। जाे लाेग आवास से वंचित है। इनकी सूची तैयार है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास याेजना का काम हाेगा।
चार किस्तों में मिले रुपए
प्रधानमंत्री आवास के लिए 1 लाख 50 हजार की राशि 4 कितों में आवासहीनों को मिले। काम शुरु होने पर 40 हजार, पिंथर लेवल तक पूर्ण होने पर 40 हजार, छत स्तर तक पूर्ण होने पर 40 हजार, शौचालय बनाने के लिए 12 हजार और मनरेगा से 18 हजार मजदूरी के रूप में मिलते है।
9 डिजाइन मेें बनें है जिले में पीएम आवास
केंद्र सरकार से जिले में 31404 आवासहीनों काे आवास याेजना का लाभ दिया है। इसमें कच्चे आवास वाले परिवारों को शामिल किया था। जिले में बाबई, सोहागपुर , सिवनीमालवा , पिपरिया , बनखेड़ी , केसला एवं होशंगाबाद के लाेगाे काे आवास याेजना का लाभ दिया है। इसमें से 29404 सत्यापित आवास बन गए है। बांकी 2 हजार आवास 6 माह में बन जाएंगे। जिले में 9 मानक डिजाइन तय है। आवासहीन इनमें से चयन कर घर बना सकेंगे। सबके लिए आवास 2022 के लिए सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चयन हुआ है।