Planting done in Anganwadi center | आंगनवाड़ी केंद्र में किया पौधरोपण

Planting done in Anganwadi center | आंगनवाड़ी केंद्र में किया पौधरोपण


टीकमगढ़15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उप्र के हाथरस में घटित घटना में निर्भया की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को विश्व सनातन वाहिनी की पर्यावरण प्रकोष्ठ इकाई के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र व डाइट परिसर में 1 दर्जन से अधिक 5 प्रकार के पौधे रोपे गए। पौध रोपण में पीपल, बरगद, आंवला, कदम और बेल के पौधे रोपे गए और इनकी सुरक्षा के लिए पौधों के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जिससे कि कोई जानवर इन पेड़ पौधों को नष्ट न करें। इसके साथ ही इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान संजीव बिलथरे, भावना सोनी, दुष्यंत तिवारी, खुशबू सेन, रेखा जैन, मिथिलेश गुप्ता, गुलाब देवी यादव, रति राय, मनकू रैकवार, कार्तिक नामदेव, रोहित दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link