जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- गठजोड़ में लिप्त अिधकारियों को विधायक ने दी चेतावनी
बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा है कि जबलपुर जिले में अपराध बेकाबू हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के हाथरस की तरह बरगी विधानसभा में 2 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। नरसिंहपुर के चीचली क्षेत्र में 2 अक्टूबर को दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपार्ट नहीं लिखे जाने के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।
विधायक ने चेतावनी दी है कि अपराधियों से गठजोड़ में लिप्त पुलिस अफसर 11 नवबंर को बोरिया-बिस्तर बाँधकर तैयार रहें। विधायक ने कहा है कि विधानसभा के एक दिनी विशेष सत्र में जबलपुर के बढ़ते अपराधों पर सवाल किया गया था।
गृह मंत्रालय से मिली जानकारी से स्पष्ट है कि जबलपुर में लॉकडाउन के बाद लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। यदि समय रहते अपराधों पर काबू नहीं किया गया तो हालात विकट हो जाएँगे। 2 अक्टूबर को बरगी विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। पी-4