A young man who was celebrating a party fell from the roof | पार्टी मना रहे युवक की छत से गिरकर मौत

A young man who was celebrating a party fell from the roof | पार्टी मना रहे युवक की छत से गिरकर मौत


मुरैना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पार्टी मना रहे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना बीती शाम महादेव नाका स्थित एक मकान में हुई। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामल दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीपल वाली माता पर रहने वाला आशीष पुत्र कालीचरण शर्मा (24) शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ महादेव नाका के पास एक मकान में पार्टी मना रहा था।

पुलिस का कहना है कि आशीष जिस पटिया पर बैठा था वह अचानक टूट गई। जिससे आशीष नीचे गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से आशीष की मौत हो गई। उधर परिजन ने आशंका जताई है कि पार्टी के दौरान किसी दोस्त ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा कई एंगल पर जांच की जा रही है।



Source link