- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Damoh
- Nadi Vaidya, Health Department And Police Team Raided, Found Doing Treatment With Ayurveda And Allopathic Medicines Without Registration, Inquiries Made In Kotwali
दमोह20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दमोह। मोरगंज से बाबा ब्रम्ह देव को पकड़कर कोतवाली ले जाती पुलिस।
शहर के मोरगंज गल्ला मंडी क्षेत्र में विभिन्न रोगों का इलाज करने वाले एक नाड़ी वैद्य के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बाबा मरीजों का इलाज करते मिला। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन मांगा तो बाबा उपलब्ध नहीं करा पाया। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर 1.30 बजे स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके अठया स्वास्थ्य टीम एवं कोतवाली पुलिस अमले के पास माेरगंज गल्ला मंडी स्थित नाड़ी वैद्य बाबा ब्रम्हदेव की क्लीनिक पहुंचे। जहां पर बाबा मरीजों का इलाज कर रहे थे। साथ ही मौके पर आयुर्वेद एवं एलोपैथिक दवाएं भी मिलीं। जिन्हें बाबा मरीजों को पुड़िया बनाकर दे रहे थे। इस दौरान डॉ. अठया ने उनके रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा तो बाबा ने कहा कि मेरा रजिस्ट्रेशन है, आप रूकिए, अभी आ जाएगा।
इस दौरान टीम करीब दो घंटे तक बाबा के रजिस्ट्रेशन आने का इंतजार कर रही, लेकिन पता चला कि बाबा टालमटोली कर रहा है तो पुलिस बाबा को पकड़कर दोपहर 3.15 बजे कोतवाली लेकर आई। जहां पर बाबा से पूछताछ की। इस संबंध में बाबा ने बताया कि हमारी दवाएं आयुर्वेदिक होती हैं, इसमें कभी भी किसी का नुकसान नहीं हुआ। हजारों लोग ठीक हो चुके हैं। की जाएगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान नाड़ी वैद्य बाबा के यहां से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाएं मिलीं हैं। उनके पास रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। अभी उनकी क्लीनिक को सील कर दिया है। कार्रवाई का प्रतिवेदन जल्द ही पुलिस को सौंपा जाएगा।
– डॉ. संगीता त्रिवेदी, सीएमएचओ
दो दर्जन से अधिक लोग इलाज के लिए कतार में थे
जिस समय स्वास्थ्य एवं पुलिस टीम ने नाड़ी वैद्य बाबा की क्लीनिक पर छापा मारा, क्लीनिक के अंदर बाबा मरीजों का इलाज कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर क्लीनिक के बाहर भी दो दर्जन से अधिक लोग कतार में खड़े थे। यहां आए एक मरीज ने बताया सुधा ने बताया कि मुझे घुटनों में दर्द रहता है। बाबा के बारे में सुना था। हमारे मोहल्ले में अन्य लोग भी ठीक हो चुके हैं, इसलिए मैं भी इलाज कराने आई हूं।
यह है पूरा मामला
शहर के एसपीएम नगर निवासी अतुल सोनी द्वारा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी कि उनकी पत्नी को बीपी की शिकायत होने पर उन्होंने नाड़ी वैद्य को दिखाया था। लेकिन दवा का सेवन करने के बाद अचानक पूरे शरीर में खुजली एवं पेट दर्द एवं उल्टियां होने लगीं थी। जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। इसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।