पोरसा9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताए स्थान पर चरन सखवार के घर पहुंचे तो घर के बाहर बड़ा एक व्यक्ति पुलिस देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ा और नाम पूछा तो उसने अपना नाम चरन सखबार पुत्र दौजीराम सखबार निवासी परदूपुरा का बताया।
आरोपी से जब पुलिस द्वारा अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी के घर के पास में बने बाड़ा/गोड़ा को चैक में अवैध 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन की मिली। पुलिस ने जब चरन सखबार से शराब रखने व बेचने का वैध लाईसेंस मांगा तो चरन सिंह के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने चरन सिंह के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की एवं मौके से 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन की जब्त की। अवैध शराब की कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए है।