Rewa Dailt Woman Rape Update| Madhya Pradesh Dalit Woman Kidnapped And Gang Rape By Six People In Rewa | रीवा में महिला को घर से उठा ले गए थे; बेटे और भाई को गंभीर हालत में मिली, महिला बयान देने की स्थिति में नहीं

Rewa Dailt Woman Rape Update| Madhya Pradesh Dalit Woman Kidnapped And Gang Rape By Six People In Rewa | रीवा में महिला को घर से उठा ले गए थे; बेटे और भाई को गंभीर हालत में मिली, महिला बयान देने की स्थिति में नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Rewa Dailt Woman Rape Update| Madhya Pradesh Dalit Woman Kidnapped And Gang Rape By Six People In Rewa

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। -प्रतीकात्मक फोटो

  • शिकायत होने के 24 घंटे बाद भी पीड़ित महिला के बयान नहीं हो सके
  • एसपी का कहना चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए हैं दो की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के रीवा में एक दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और गंभीर हालत में उसे फेंक कर फरार हो गए। भाई और बेटे ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 2 दिन बाद रविवार दोपहर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

एमपी रीवा आरके सिंह ने बताया कि घटना एक अक्टूबर की बताई जाती है। पीड़िता के भाई और बेटे की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। इसमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बारे पर पूछने पर एसपी सिंह ने बताया कि बयानों की तफ्तीश की जा रही है, क्योंकि महिला ने अभी तक कोई बयान नहीं दिए हैं। भाई और बेटे ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेटे का कहना है कि मां ने ही उसे इसके बारे में बताया था। हालांकि घटना कैसे और कहां हुई? इसके बारे में सिंह का कहना है कि जब तक महिला के बयान दर्ज नहीं हो जाते हैं। तब तक हम किसी भी कही बात को अंतिम नहीं मान सकते हैं। अभी इस बारे में नहीं बताया जा सकता है कि बेटे और उसके भाई ने क्या बताया है। हम डॉक्टरों की सलाह पर जल्द ही महिला के बयान लेंगे। उसके बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

महिला के सिर पर गंभीर चोट

एसपी सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है। उसे 2 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके दो दिन बाद रविवार दोपहर उसके बेटे ने शिकायत की थी। डॉक्टरों ने अभी महिला के बयान लेने से मना किया है। उससे बातचीत नहीं की गई है। उसकी स्थिति अभी बयान देने लायक नहीं है। उसके बयान होने के बाद ही इस बारे में पता चल पाएगा।



Source link