The jewels were kept in a locker, so they survived … The incident took place in Prashanti Avenue on Indore Road, the miscreants came by car | गहने लॉकर में रखकर गए थे, इसलिए बच गए…इंदौर रोड स्थित प्रशांति एवेन्यू में वारदात, कार से आए थे बदमाश

The jewels were kept in a locker, so they survived … The incident took place in Prashanti Avenue on Indore Road, the miscreants came by car | गहने लॉकर में रखकर गए थे, इसलिए बच गए…इंदौर रोड स्थित प्रशांति एवेन्यू में वारदात, कार से आए थे बदमाश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Jewels Were Kept In A Locker, So They Survived … The Incident Took Place In Prashanti Avenue On Indore Road, The Miscreants Came By Car

उज्जैन18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक प्रबंधक के मकान में जांच करती पुलिस।

इंदौर रोड स्थित प्रशांति एवेन्यू में बैंक प्रबंधक के सूने मकान में बदमाशों ने चोरी की। मकान 15 दिन से सूना पड़ा है जिसकी रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। दरवाजे का इंटरलॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर पहुंचे और पूरा घर अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रशांति एवेन्यू निवासी विक्रम शिंदे एसबीआई में मुख्य प्रबंधक हैं। वे पत्नी कविता के साथ पिता की डायलिसिस के लिए नागपुर गए हुए हैं। घर की चाबी परिचित बैंक अधिकारी आशुतोष को देकर गए थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। पीछे के रास्ते से बदमाश दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक तोड़ दिया।

अंदर कमरों में अलमारी से लेकर पूरे घर का सामान बिखेर इत्मिनान से खोजबीन की। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोस में लगे सीसीटीवी भी चैक किए हैं, जिसमें रात को एक कार दिखाई दी, जिसमें संदिग्ध बैठे हुए थे। आशंका है कि बदमाश कार से आए थे। एसआई वेदप्रकाश साहू ने बताया जांच की जा रही है। इधर बैंक प्रबंधक शिंदे ने बताया अभी नागपुर से आने में तीन-चार दिन लगेंगे। गहने तो लॉकर में रख दिए थे। घर में हीरे की अंगूठी, कैमरा व 20 हजार रुपए नकदी समेत अन्य सामान रखा था। आने के बाद ही बता पाऊंगा कि क्या-क्या सामान चोरी गया है।



Source link