मुरैना6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां 6 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य संशोधन कराने के लिये विधानसभा वार फार्म 6,7, 8 एवं 8 क उपलब्ध कराए गये है।
जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते है या मतदाता सूची में नाम पता एवं अन्य संशोधन कराने चाहते हैं वे निर्धारित आवेदन फार्म में आवेदन कर 6 अक्टूबर को अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां जमा करा सकते है। यहीं से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बताया है कि फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।