- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Under The Fit India Program, Bhuvnesh Won The Pull up push up Event In The Sports Complex, With 87 Push up Mujahids And 29 Pull ups, 25 Hundred Players Were Involved.
सागर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सागर | रविवार काे खेल परिसर मैदान में फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी मलखंब के करतब दिखाते।
फिट इंडिया प्राेग्राम के तहत पुलिस और खेल विभाग के संयुक्त आयाेजन पुश अप व पुल प्रतियाेगिता का रविवार काे खेल परिसर मैदान में फाइनल मुकाबले के साथ समापन हाे गया। जिले के थानाें में 7 दिन चले मुकाबलाें में करीब 2500 प्रतिभागी शामिल हुए थे। फाइनल में 87 पुश-अप लगाकर काेतवाली थाने के मुजाहिद हुसैन और 29 पुल/ चिन अप लगाकर मकरेानिया थाने के भुवनेश गुप्ता दाेनाें स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें एसपी अतुल सिंह की तरफ से 5-5 हजार रुपए नकद पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सागर विक्रम सिंह कुशवाह व विशेष अतिथि सीएसपी एमपी प्रजापति थे।
खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने बताया कि काेराेना काल में युवाओं काे फिट रखने और उन्हें पुलिसिंग से जाेड़ने के लिए एसपी सिंह की पहल पर थाना स्तर पर 21 से 28 सितंबर तक प्रतियाेगिता आयाेजित कराई गई। हर थाने से दाेनाें स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय विनर काे जिला स्तर पर यहां आयाेजित प्रतियाेगिता में शामिल हाेने का माैका मिला। पुल और पुश अप दाेनाें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25-25 प्रतिभागियाें काे बुलाया गया था। यह अपने तरह का अलग आयाेजन था। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आगे भी ऐसी प्रतियाेगिताओं का आयाेजन हाेगा।
आरआई सुनील दीक्षित ने बताया कि एसपी की तरफ से दाेनाे प्रतियाेगिताओं में प्रथम आने वाले काे 5 हजार, द्वितीय काे 3 हजार और तृतीय काे 2 हजार रुपए नकद पुरुस्कार दिया गया। इसके अलावा ट्रैकसूट व प्रमाण पत्र भी मिला। प्रतियाेगिता में खेल विभाग के प्रेमनीति राय, संगीता सिंह, अर्जुन, संजय दादर, पुलिस विभाग से सूबेदार नेहा व प्रियंका काे सहयाेग रहा।
यह रहे परिणाम
पुश अप
मुजाहिद खान काेतवाली-87- प्रथम
आमिर खान खुरई शहर- 83- द्वितीय
देवम सिंह कैंट-80- तृतीय
पुल/ चिन अप
भुवनेश गुप्ता-मकराेनिया-29-प्रथम
देवम सिंह- कैंट-26-द्वितीय
निक्की कुशवाहा-खुरई शहर 25 तृतीय