Woman Assaulted In Bhopal Ashoka Garden Area | भोपाल में दोस्त के कमरे पर ले जाकर ज्यादती की; गर्भवती होने पर बच्चा गिराने की गोली खिलाई, फोटो खींचकर करता रहा ब्लैकमेल

Woman Assaulted In Bhopal Ashoka Garden Area | भोपाल में दोस्त के कमरे पर ले जाकर ज्यादती की; गर्भवती होने पर बच्चा गिराने की गोली खिलाई, फोटो खींचकर करता रहा ब्लैकमेल


भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • महिला की आरोपी से पहचान ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने दौरान हुई थी
  • ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने चार साल बाद मामला दर्ज कराया

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवक ने 23 साल की शादीशुदा महिला से ज्यादती कर दी।आरोपी ने महिला के गर्भवती होने पर उसे बच्चा गिराने की गोलियां भी खिलाईं। मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके फोटो भी उसके पति को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने अशोका गार्डन थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित महिला मिसरोद में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति एक कोरियर कंपनी में जॉब करता है और वह एमपी नगर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पहचान सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन निवासी हर्षित सोनी से हुई थी। किसी ने उसे उसका नंबर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दिया था। इसके बाद उनके बीच बातें होने लगी।

महिला ने आरोप लगाए कि लाइसेंस बनवाने के नाम पर हर्षित ने उसे 8 मार्च 2016 में अशोका गार्डन बुलाया था। वह यहां कागजात पर साइन कराने के बहाने एक कमरे पर ले गया। उसने बताया कि यह रूम उसके दोस्त का है। वह बाहर गया हुआ है। वे यहीं से अपना काम करता है। कमरे में ले जाकर हर्षित ने उससे जबरन ज्यादती की। इस दौरान उसने कुछ फोटो भी खींच लिए। विरोध करने पर बोला कुछ नहीं होगा।

तुम चिंता मत करो। पुलिस में शिकायत करने की बात पर वह चिल्लाकर बोला- तुम्हारे फोटो ले लिए हैं। अगर मुंह खोला तो वह उसके फोटो उसके पति को दिखा देगा। उसके बाद वह कहीं की नहीं रहेगी। इस डर से वह चुप हो गई। इसके बाद हर्षित उसे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलते ही हर्षित ने उसे बच्चा गिराने की तीन गोलियां खिला दीं। हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि यह बच्चा किसका था।

पति के साथ शिकायत की

जब इसका पता महिला के पति को चला तो उनके बीच झगड़ा हो गया। उसने बताया कि वह उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद उसने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर आरोपी हर्षित के खिलाफ एफआईआर करवाई है। पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ज्यादती किए जाने की बात कबूल कर ली है।



Source link